Chhattisgarh Baloda Bazar Protest News: होगा बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया जिसके बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दो कैबिनेट सहयोगियों के साथ प्रगर्शन स्थल का जायजा लेने पहुंचे.

ADVERTISEMENT

Deputy CM Vijay Sharma
Deputy CM Vijay Sharma
google news

Chhattisgarh Baloda Bazar Protest News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने दो कैबिनेट सहयोगियों के साथ 11 जून मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर का दौरा किया. ठीक एक दिन पहले कथित तौर पर सतनामी समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने एक सरकारी कार्यालय और कई वाहनों को आग लगा दी. अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग संभालने वाले शर्मा ने निर्देश दिया कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.