छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरा परियोजना को बड़ा बढ़ावा मिला है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग को मंजूरी दी है, जिससे हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आंकलन होगा और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन का रास्ता साफ हो सकता है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर (Large Diameter) ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया. यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आंकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है.