'पूरे गांव के पैर धोकर नहाओ और सभी को बकरा-शराब की दावत दो...' छत्तीसगढ़ में रेप पीड़िता को पंचायत का फरमान!

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक पंचायत ने रेप पीड़िता और उसके परिवार को 12 साल के लिए गांव से बहिष्कृत कर दिया है. आरोपी के जेल जाने पर नाराज सरपंच ने परिवार से पूरे गांव के पैर धोकर नहाने और बकरा-शराब की दावत देने की मांग की.

ADVERTISEMENT

chhattisgarh
chhattisgarh
google news

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक तरफ प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन 'बेटी बचाओ' और 'न्याय' के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं वाड्रफनगर के एक गांव में पंचायत ने कानून को ताक पर रखकर अपना ही तुगलकी फरमान सुना दिया है.