छत्तीसगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप: पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
Bemetara Gangrape Case- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. बेमेतरा जिले की नाबालिग बच्ची ने आरोप लगाया है कि…
ADVERTISEMENT

Bemetara Gangrape Case- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. बेमेतरा जिले की नाबालिग बच्ची ने आरोप लगाया है कि गांव के तीन युवकों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया. लेकिन मामले में पुलिस ने अभी सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. इसे लेकर पीड़िता और उनके परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गैंगरेप का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है.