छत्तीसगढ़: बिलासपुर में हुए ट्रेन हादसे में बचाव दल आने से पहले 6 लड़कों ने बचाई कईं जिंदगियां
Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे में ग्राम कटोरा के सात युवाओं ने साहस और मानवता दिखाते हुए कई यात्रियों की जान बचाई. उन्होंने घायलों की मदद की और सोशल मीडिया के जरिए परिजनों तक जानकारी भी पहुंचाई.
ADVERTISEMENT

Train Accident: छत्तीसगढ़ के गेवरा रोड-बिलासपुर मार्ग पर कल यानी 4 नवंबर को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. पैसेंजर ट्रेन (MEMU) खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. इस मुश्किल समय में ग्राम कटोरा और गतौरा के कुछ युवाओं ने साहसिक कदम उठाकर कई जिंदगियां बचाईं और पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन गए.