छत्तीसगढ़ चुनाव: अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव के सामने राजेश अग्रवाल; भाजपा के लिए यह सीट नहीं आसान?
Chhattisgarh BJPs Candidates List- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को भाजपा ने चार उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh BJPs Candidates List- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को भाजपा ने चार उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल (Rajesh Aggarwal) को अपना प्रत्याशी बनाया है. अग्रवाल के सामने उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) होंगे. इसके साथ ही अब पार्टी ने 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.