Mahadev App Case: अब CBI करेगी महादेव ऐप घोटाले की जांच, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी हैं आरोपी
Mahadev App Case: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने 6000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले की जांच आधिकारिक रूप से CBI को सौंप दी है. इस बहुचर्चित मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई अन्य के नाम आरोपी के रूप में शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

महादेव ऐप मामला
Mahadev App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.अब साय सरकार ने 6000 करोड़ के कथित घोटाले की जांच आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी है. साथ ही उममुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की चेतावानी दी है.ईडी ने पिछले साल जनवरी में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद इसे एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दिया गया था. साय सरकार के इस बड़े फैसले के बाद अब प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचना तय है.