छत्तीसगढ़: BJP सांसद सरोज पांडेय ने बघेल को भेजी राखी, छलका दर्द; सीएम ने दिया उपहार

Chhattisgarh Rakshabandhan Politics- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के त्यौहार पर जहां हर्षोल्लास का माहौल है वहीं इस पर सियासत भी तेज है. दरअसल, इस मौके पर…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Rakshabandhan Politics- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के त्यौहार पर जहां हर्षोल्लास का माहौल है वहीं इस पर सियासत भी तेज है. दरअसल, इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को भाजपा से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय (Saroj Pandey) ने बुधवार को राखी और मिठाइयां भेजी हैं. साथ ही पांडेय ने एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने सीएम बघेल पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कई सवाल भी किए हैं. राखी मिलने के बाद सीएम बघेल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और रक्षा के लिए हर वक्त खड़े रहने के वादे के साथ उनको उपहार भी भेजा है.