रायपुर: भाजयुमो ने ‘व्यापमं परीक्षा’ में गड़बड़ी का लगाया आरोप, गोबर और स्याही लेकर किया कार्यालय का घेराव
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर भर्ती में भ्रष्टाचार के विरोध में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) कार्यालय…
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर भर्ती में भ्रष्टाचार के विरोध में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) कार्यालय का घेराव किया. घेराव के दौरान भारी संख्या में उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गोबर और स्याही के माध्यम से अपना विरोध दर्ज किया. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ झूमाझपटी भी हुई. इससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी पहुंची. आंदोलन को उन युवाओं का भी साथ मिला जो व्यापमं परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितता के चलते परेशान हैं.