Chhattisgarh Budget: 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये, कई योजनाओं को लेकर भी बड़ा ऐलान, जानें बजट की बड़ी बातें

Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ सरकार ने 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए 18 साल की बेटियों को 1.5 लाख देने, स्वास्थ्य योजनाओं और सड़क विकास के लिए बड़े प्रावधानों का ऐलान किया.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ बजट 2026
छत्तीसगढ़ बजट 2026
Google CTA

Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने साल 2026-27 के लिए बड़ा और संतुलित बजट पेश किया है. राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई. यह साय सरकार का तीसरा बजट है और सरकार का दावा है कि इसमें विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं पर खास फोकस रखा गया है.