छत्तीसगढ़: घर के पास खेल रहा था बच्चा, अचानक 66 साल के बुजुर्ग ने सिर पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला, जानें पूरा मामला
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग ने मामूली बात पर पड़ोसी के ढाई साल के बच्चे पर धारदार टांगी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ से आया दिल दहलाने वाला मामला
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई में एक 66 साल के बुजुर्ग ने मामूली बात पर गुस्से में आकर पड़ोसी के ढाई साल के मासूम पर धारदार कुल्हाड़ी से वार तक दिया. हमला सीधे बच्चे के सिर पर किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो चुका है.