मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का 'हर घर मुनगा' अभियान: CM साय ने लामकन्हार को दी 85 लाख की सौगात

अंतागढ़ के लामकन्हार में CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी की 'मन की बात' सुनी. 'हर घर मुनगा' अभियान की सराहना पर जताई खुशी और लामकन्हार को 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार (27 सितंबर) को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की तारीफ किए जाने पर मुख्यमंत्री ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया.