PM मोदी का होगा बस्तर दौरा? मुख्यमंत्री साय ने 360 डिग्री प्लान और विकास का ब्लूप्रिंट सौंपकर प्रधानमंत्री का दिया निमंत्रण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात कर बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा. नक्सलवाद खत्म होने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कनेक्टिविटी पर अब प्रदेश सरकार का फोकस.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की. इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है.