सीएम निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. सीएम विष्णु देव साय को विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने राखी बांधी. इस अवसर पर सीएम ने महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना सहित महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से आई माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री ने सभी बहनों का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि बहनों का यह स्नेह उनके लिए अनमोल है और उनका आशीर्वाद प्रदेश की जनता की सेवा करने के संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान करता है.
