ग्लोबल टूरिज्म से जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ के जंगल: सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व पहुंचे CM विष्णु देव साय, इको-टूरिज्म मॉडल का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के जंगलों को मिलेगा ग्लोबल पहचान! सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व पहुंचे CM विष्णु देव साय ने इको-टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण के मॉडल का लिया जायजा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
Google CTA

छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राकृतिक और वन्यजीव संपदा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा कदम उठाया है. अपने सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रसिद्ध मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व (Mandai Wildlife Reserve) का दौरा किया और वहां वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास प्रबंधन और आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का बारीकी से अध्ययन किया.