छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सामने चुनौतियों का अंबार, सचिन पायलट करेंगे बेड़ा पार?

Chhattisgarh Congress Sachin Pilot News- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में 75 पार का दावा करने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई. पार्टी के कई बड़े…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Congress Sachin Pilot News- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में 75 पार का दावा करने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई. पार्टी के कई बड़े दिग्गज परास्त होने के बाद मंथन और चिंताओं में मशरूफ हैं. हार को लेकर संगठन के अंदर और बाहर पार्टी नेताओं के बीच वाकयुद्ध का दौर जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और पूर्व पार्टी प्रभारी कुमारी सैलजा सवालों के घेरे में हैं. लेकिन आगे लोकसभा चुनाव की एक और अग्नि परीक्षा है. कांग्रेस को इस सियासी दरिया को पार भी करना है, ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ में पार्टी को उबारने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. कुमारी सैलजा की जगह पायलट को प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया.