छत्तीसगढ़: गायों की मौत पर घिरी कांग्रेस, बीजेपी ने बघेल सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Chhattisgarh Cows Death- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के एक गांव में सोमवार को कथित तौर पर बासी और खराब खाना खाने से हुई गायों की…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Cows Death- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के एक गांव में सोमवार को कथित तौर पर बासी और खराब खाना खाने से हुई गायों की मौत पर अब राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन मौतों के लिए बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. यहां लगभग आठ गायें मृत और 11 अन्य बीमार पाई गईं. स्थानीय निवासियों और भाजपा ने दावा किया कि हाल ही में कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के आयोजन स्थल के आस-पास फेंके गए बासी भोजन के पैकेट खाने के बाद बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई.