Chhattisgarh Crime: नारायणपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेसियों में जमकर आक्रोश

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार को नारायणपुर (Narayanpur) बखरुपारा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई.

ADVERTISEMENT

Congress leader Vikram Bais
Congress leader Vikram Bais
Google CTA

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार को नारायणपुर (Narayanpur) बखरुपारा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई. यह घटना तब हुई जब बैस अपने घर के बाहर टहल रहे थे. 

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोली विक्रम बैस को मारी, जिसमें एक गोली विक्रम बैस के सिर में दूसरी उनके गोली पेट और तीसरी गोली सीने में लगी.

बता दें कि बैस कांग्रेस के जिला महासचिव और ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है.

नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 40 साल के बिक्रम बैस की हत्या की गई है. हमें कुछ लीड मिली है, हम इसके पीछे लगे हैं, नाकाबंदी की गई है. कुछ तकनीकी लीड मिली है उसके आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे.

नक्सलियों ने की हत्या?

पुलिस ने फिलहाल इसे नक्सली वारदात मानने से इनकार किया है. कुमार ने कहा कि वैसे तो सभी संभावनाएं खुली हैं, लेकिन नक्सली वारदात के जो तीन-चार पहलू हैं वे नहीं दिख रहे हैं. पर्चा नहीं मिला है. जिस बंदूक का इस्तेमाल हुआ है नक्सली वैसी बंदूक इस्तेमाल नहीं करते.

हत्या के बाद आक्रोश, उठे सवाल

हत्या की घटना के बाद कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है. पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देने के लिए पूर्व विधायक चंदन कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. हत्या के बाद बखरूपारा की सभी दुकानें बंद हैं. परिवहन संघ ने भी सभी काम एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है. वहीं अंतिम सलामी के बाद पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की हत्या की वारदात पुलिस की बड़ी चूक है. जब तक कानून का डंडा नहीं चलेगा तब तक वारदातें होती रहेंगी.