छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की बढ़ेगी तारीख? क्या बैज और बघेल की बात मानेंगे सीएम साय
Chhattisgarh Congress on Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में धान खरीदी अभियान को 1 मार्च तक बढ़ाने की मांग की है और…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Congress on Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में धान खरीदी अभियान को 1 मार्च तक बढ़ाने की मांग की है और दावा किया है कि पांच लाख से ज्यादा किसानों ने अभी तक अपनी उपज नहीं बेची है. धान खरीदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार से इसकी समयसीमा बढ़ाने की मांग की है. दरअसल, पिछले साल 1 नवंबर को शुरू हुआ खरीद अभियान 31 जनवरी को समाप्त होने वाला है.