9 साल बाद फिर एक्टिव हुआ छत्तीसगढ़ का सेक्स सीडी मामला, भूपेश बघेल पर चलेगा ट्रायल

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी मामले में 9 साल बाद बड़ा कानूनी मोड़ आया है. जब विशेष CBI अदालत ने भूपेश बघेल को मिली राहत को रद्द कर ट्रायल का रास्ता साफ कर दिया. इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर कोर्ट और राज्य की राजनीति में तीखी बहस का केंद्र बन गया है.

ADVERTISEMENT

पूर्व सीएम भूपेश बघेल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल
google news

छत्तीसगढ़ की राजनीति में साल 2017 में जबरदस्त हलचल मचाने वाला सेक्स सीडी मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. लगभग नौ साल पुराने इस विवाद में साल 2026 की शुरुआत में बड़ा कानूनी मोड़ देखने को मिला है. दरअसल रायपुर की विशेष CBI अदालत ने 24 जनवरी 2026 को मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत दी गई थी. इस फैसले के बाद अब भूपेश बघेल के खिलाफ केस दोबारा एक्टिव हो गया है और ट्रायल आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है.