मां की बीमारी को बनाया हथियार, झाड़-फूंक के नाम दुकानदार संजय से लाखों ठग ले गए तांत्रिक, ऐसे हुई गिरफ्तारी
दुर्ग में ठगों ने एक दुकानदार की मां की बीमारी और 'बुरी छाया' का डर दिखाकर तांत्रिक क्रिया के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी की. पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 लाख रुपये और मोबाइल बरामद कर लिए हैं.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में ठगी का बड़ा मामला आया सामने
बीमारी, डर और आस्था... जब ये तीनों एक साथ मिल जाएं तो समझदार इंसान भी ठगी का शिकार हो सकता है. दुर्ग में ठीक ऐसा ही हुआ. जहां एक दुकानदार की मां की बीमारी को हथियार बनाकर शातिर ठगों ने तांत्रिक क्रिया का डर दिखाया और देखते ही देखते 13 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया. अब इस मामले में दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी रकम बरामद की है जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार है.