छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP में शामिल हुए विधायक धर्मजीत सिंह, कभी थे जोगी के करीबी

Chhattisgarh Elections 2023– छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में चुनाव करीब आते ही नेताओं के इधर-उधर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. अब जेसीसीजे से निष्कासित…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Elections 2023– छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में चुनाव करीब आते ही नेताओं के इधर-उधर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. अब जेसीसीजे से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह ( Dharmjeet Singh) रविवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए. चार बार के विधायक धरमजीत सिंह आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मनसुख मंडाविया और राज्य इकाई के अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए हैं.

दिग्गज नेता सिंह मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह 2016 में अजीत जोगी की जेसीसीजे में शामिल हुए थे. बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह की मीटिंग हुई थी. तब से उनके पार्टी में शामिल करने की चर्चा शुरू हो गई थी.

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में थे शुमार

धर्मजीत की गिनती कभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी. उन्होंने अपना राजनीतिक करियर 1998 में शुरू किया जब वह कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने. इसके बाद उन्होंने लोरमी से 2003 और 2008 का विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद उन्हें 2013 में हार का सामना करना पड़ा और 2016 में जेसीसीजे में शामिल हो गए. 2018 में उन्होंने जेसीसीजे के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी.

जोगी के थे करीबी

सिंह को राज्य के पूर्व सीएम अजीत जोगी का बेहद करीबी माना जाता था. हालांकि, 2020 में अजीत जोगी के निधन के बाद, अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के साथ उनके विवादों के कारण पार्टी में दरारें विकसित होने लगीं, लिहाजा 2022 में धर्मजीत को निष्कासित कर दिया गया था.