छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस कब करेगी उम्मीदवारों की घोषणा? पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दिया ये जवाब
Chhattisgarh Vidhansabha Chunav 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा से पहले भाजपा (Chhattisgarh BJP) की ओर से प्रत्याशियों के कुछ नामों के ऐलान किए…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Vidhansabha Chunav 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा से पहले भाजपा (Chhattisgarh BJP) की ओर से प्रत्याशियों के कुछ नामों के ऐलान किए जाने के बाद अब लोगों की निगाहें कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) की तरफ है. पार्टी में भी उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने संकेत दिया है कि कब तक उनकी पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा (Kumari Selja), प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने इस संबंध में जानकारी साझा की है. बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.