छत्तीसगढ़ चुनाव: 56 गांव के लोग पहली बार डालेंगे अपने गांव में वोट, कहा- ‘हमने कभी सपने में नहीं सोचा था’
Chhattisgarh Elections 2023- लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार- चुनाव करीब है. इसे लेकर जनता जनता बेहद उत्साहित भी है लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Elections 2023- लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार- चुनाव करीब है. इसे लेकर जनता जनता बेहद उत्साहित भी है लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के कोंडागांव, केशकाल और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित 56 गांवों में अलग ही माहौल है. दरअसल, यहां के ग्रामीण पहली बार अपने गांव में मतदान करेंगे. इसके लिए 38 नए मतदान केंद्र खोले गए हैं. इससे पहले लोगों को मतदान करने के लिए 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलकर दूसरे गांव जाना पड़ता था.