छत्तीसगढ़ चुनाव: इस विधानसभा सीट से कांग्रेस किसे बनाएगी अपना उम्मीदवार? जानें क्यों बन गई है बड़ी चुनौती
Chhattisgarh Elections- विधानसभा क्रमांक 88 यानी दंतेवाड़ा विधानसभा (Dantewada Assembly Seat) सीट से कांग्रेस (Congress) की ओर से 19 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Elections- विधानसभा क्रमांक 88 यानी दंतेवाड़ा विधानसभा (Dantewada Assembly Seat) सीट से कांग्रेस (Congress) की ओर से 19 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है. यह पहली बार है जब इस सीट से दावेदारों की इतनी लंबी फेहरिस्त देखी जा रही है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के लिए 27 अगस्त तक सभी ब्लॉकों के दावेदारों से आवेदन मंगाया था. ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि पार्टी यहां किसे अपना प्रत्याशी बनाती है.