छत्तीसगढ़ चुनाव: बघेल ने दिया भाजपा को जवाब या घबरा गई है कांग्रेस? नए ऐलान पर सियासत तेज
Chhattisgarh Elections2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस (Congress) की नई घोषणा से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है. नए ऐलान…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Elections2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस (Congress) की नई घोषणा से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है. नए ऐलान में सरकार बनने पर महिलाओं को 15,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता देने की बात कही गई है. कांग्रेस ने अपने इस वादे को महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय करार दिया. जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे घबराहट और डर में लिया फैसला बताया.
