छत्तीसगढ़ चुनाव का पहला चरण मंगलवार को; रमन, बैज और लखमा समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
First Phase of Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान मंगलवार को होगा जहां कांग्रेस…
ADVERTISEMENT

First Phase of Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान मंगलवार को होगा जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. यहां का मतदान इसलिए भी अहम है क्योंकि इनमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में हैं. लिहाजा यहां 25,249 कर्मियों को तैनात किया गया है. पहले चरण में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव), छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख और सांसद दीपक बैज (चित्रकोट), मंत्री कवासी लखमा (कोंटा), मोहन मरकाम (कोंडागांव) और मंत्री मोहम्मद अकबर प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.