छत्तीसगढ़ चुनाव: नक्सल ब्लास्ट के साए में पहले फेज की वोटिंग; रमन-बैज और अकबर की किस्मत दांव पर

Chhattisgarh Elections 2023 First phase Voting- छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान मंगलवार को शुरू हो गया…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Elections 2023 First phase Voting- छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान मंगलवार को शुरू हो गया है जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. बस्तर संभाग और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले के 233 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी. प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं. इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.