छत्तीसगढ़ चुनाव: गृहमंत्री शाह का कांग्रेस के खिलाफ आरोप-पत्र, सीएम बघेल पर बोला जमकर हमला

Amit Shah in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress)…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Amit Shah in Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) के खिलाफ आरोप-पत्र जारी किया. शाह ने रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी से लेकर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है. वे कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचारों के आरोप-पत्र को जनता के सामने रख रहे हैं. शाह ने आरोप पत्र में भूपेश सरकार के खिलाफ चावल घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला, पदोन्नति भ्रष्टाचार, जुआ-सट्टा, धर्मांतरण समेत कई आरोप लगाए गए हैं.