छत्तीसगढ़ चुनाव: खड़गे का मोदी पर वार, कहा- गुजरात नहीं, यह भूपेश बघेल मॉडल है; भाजपा पर साधा जमकर निशाना
Mallikarjun Kharge at Bharose Ka Sammelan- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
ADVERTISEMENT

Mallikarjun Kharge at Bharose Ka Sammelan- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. राजनांदगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में कांग्रेस नेता ने कहा कि यह मोदी जी का गुजरात मॉडल नहीं है.यह भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल का मॉडल है. मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने मिलकर जितने काम यहां के लिए किए हैं कभी किसी ने छत्तीसगढ़ के लिए नहीं किया. इस दौरान खड़गे ने लोगों से भूपेश सरकार पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऊपर भरोसा रखिए, यह गरीबों, दलितों, पीछड़ों, आदिवासियों और छोटे-छोटे किसानों की सरकार है.