CG Elections: खरसिया से टिकट नहीं मिलने पर क्या बोले ओपी चौधरी? जानिए, इस बार चुनाव लड़ेंगे या नहीं…

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों (Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav 2023) के मद्देनजर बीजेपी (BJP Chhattisgarh) की ओर से 21 उम्मीदवारों की घोषणा…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों (Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav 2023) के मद्देनजर बीजेपी (BJP Chhattisgarh) की ओर से 21 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज है. एक तरफ जहां प्रत्याशी तय होने के बाद पार्टी नेता सक्रिय हो गए हैं, तो वहीं कई नेताओं को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर भी सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. प्रशासनिक अधिकारी से नेता बने भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी (OP Chaudhary) को खरसिया विधानसभा सीट (Kharsia Vidhan sabha Seat) से टिकट नहीं मिलने को लेकर भी कई किस्म के सवाल उठ रहे हैं. पार्टी ने यहां से महेश साहू (Mahesh Sahu) को अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसी अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं कि शायद चौधरी इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. हालांकि इस पूरे मामले पर खुद ओपी चौधरी ने अपनी प्रतिक्रया दी है. उन्होंने पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताया है.