छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP से कौन होगा CM फेस? जानें डॉ रमन सिंह की क्या है इच्छा
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
ADVERTISEMENT

Dr Raman Singh News- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अटकलें तेज हैं. हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने आगामी चुनाव में सामूहिक नेतृत्व में उतरने का फैसला किया है. इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को बताया कि पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.