छत्तीसगढ़ चुनाव: नौ विधायकों का क्यों कटा टिकट? यहां जानें असली वजह
Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जबकि भाजपा की ओर से अब…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जबकि भाजपा की ओर से अब तक 85 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. इस बीच दोनों ही दलों से नौ मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है. कांग्रेस ने आठ विधायकों को तो भाजपा ने अपने एक विधायक को इस बार अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है. मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के पीछे की वजह क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की नाराजगी के साथ-साथ पार्टी नेताओं से तालमेल में कमी को बताई जा रही है.