लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस समारोह में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया. इस दौरान 'आपातकाल के योद्धा' स्मारिका का विमोचन किया गया. मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने लोकतंत्र, राष्ट्र प्रथम और युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार रखे.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए. गरिमामयी समारोह में उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर आधारित स्मारिका “आपातकाल के योद्धा” का विमोचन किया तथा आपातकाल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया.