छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 6,671 सरकारी स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय, सीएम साय ने की 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान की शुरुआत
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान के तहत 6,671 शासकीय स्कूलों में 286 करोड़ से बनेंगे बालिका शौचालय. जानें सीएम विष्णु देव साय का पूरा ऐलान.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के 6,671 शासकीय स्कूलों में बालिकाओं के लिए नए शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यव्यापी 'मेरी बेटी - मेरा अभिमान' अभियान का भी शुभारंभ किया.
