Chhattisgarh IAS Transfer: नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान अब महिला कलेक्टरों के हाथ
Chhattisgarh IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के 12 जिलों की कमान महिला IAS कलेक्टरों के हाथ. जानें कौन-कौन सी महिला अफसर संभाल रही हैं जिलों की जिम्मेदारी.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है. राज्य शासन द्वारा 18 अगस्त को किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब प्रदेश के कुल 33 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस (IAS) अधिकारियों के हाथों में सौंप दी गई है.
