छत्तीसगढ़ में 6 जिलों में नए कलेक्टर तैनात, 23 अफसरों के बदले विभाग, देखें नई अफसरों की पूरी लिस्ट!
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS और 1 IFS अफसर की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. इस कड़े कदम के तहत कवर्धा, कांकेर और गरियाबंद समेत 6 महत्वपूर्ण जिलों की कमान नए कलेक्टरों को सौंपी गई है.
ADVERTISEMENT

IAS Officer
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक ढर्रे को दुरुस्त करने के मकसद से साय सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार यानी 18 अगस्त की शाम जारी किए गए आदेश के मुताबिक राज्य में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए 22 आईएएस (IAS) और 1 आईएफएस (IFS) अफसर की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है. इस पूरे बदलाव का सबसे बड़ा असर मैदानी स्तर पर दिखा है, जहां कांकेर, कवर्धा, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती और मोहला-मानपुर, कुल छह जिलों की कमान नए कलेक्टरों के हाथों में सौंपी गई है.
