अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त

छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नए नियम लागू हुए हैं, जिनमें न्यूनतम 25 हजार रुपये जुर्माना, वाहन छोड़ाने के लिए 3 लाख रुपये तक सुरक्षा राशि और खनिज अन्वेषण न्यास की स्थापना जैसे बड़े बदलाव शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और उनके सख्त प्रशासनिक रुख के तहत राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन किया है. मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद नए नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का उद्देश्य अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाना, राजस्व बढ़ाना और खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना है.