छत्तीसगढ़: परीक्षा से पहले WhatsApp पर पहुंच गया पेपर...इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक से हड़कंप! जांच शुरू

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद संबंधित परीक्षा रद्द कर दी गई है. मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है. तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज हुई है. पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.

ADVERTISEMENT

chhattisgarh
chhattisgarh
Google CTA

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक का एक बड़ा मामला सामने आया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया है. इसके साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पांच सदस्यों की एक विशेष कमेटी बनाई गई है.