छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव

हैदराबाद में आयोजित 'छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' कार्यक्रम में सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछाए हुए है. इन प्रस्तावों से 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है. नई औद्योगिक नीति के बाद राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए मिले 9580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव.
google news

छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में छत्तीसगढ़ तेजी से उभर रहा है और राज्य में निवेशकों के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछा हुआ है.