छत्तीसगढ़: पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा सालिग राम, गांव में फैली दहशत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बालको नगर के बुंदेली गांव में चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और कटा हुआ सिर लेकर गांव की गलियों में घूमने लगा. इस खौफनाक मंजर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानें क्या है पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

पत्नी का सिर बोरे में लेकर घूमता रहा आरोपी.
छत्तीसगढ़ में एक ऐसी घटना हो गई जिसने पूरे गांव में सनसनी मचा दी. हर कोई दहशत में आ गया. एक शख्स ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया. फिर कटे हुए सिर को बाएं हाथ में और हत्या में धारदार हथियार लेकर गलियों में घूमने लगा. ये सब देखते ही पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई.