CG Liquor Scam: हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी का हमला,कहा- कांग्रेस के शराब घोटाले का हुआ पर्दाफाश!

CG Liquor Scam: कांग्रेस सरकार में हुए कथित शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया है.हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले ने घोटाले की कलई एक बार और खोल दी है.

ADVERTISEMENT

बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस
google news

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में तत्कालीन कांग्रेस सरकार में हुए कथित शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया.घोटाले में फंसे सभी आरोपियों की याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है.हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले ने घोटाले की कलई एक बार और खोल दी है. बीजेपी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की एक बार फिर से पुष्टि हो गई है.