CG Lok Sabha Election Results: छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर बीजेपी की बड़ी जीत, भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज हारे, महंत का पॉवर बरकरार

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 10 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस बस अपनी कोरबा सीट ही बचा पाई. भूपेश बघेल से लेकर कई दिग्गज यहां चुनाव हार गए.

ADVERTISEMENT

भूपेश बघेल हारे चुनाव
भूपेश बघेल हारे चुनाव
google news

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 10 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस बस अपनी कोरबा सीट ही बचा पाई.यहां तक की पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव हार गए. इसी तरह कांग्रेस के कई दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, शिवकुमार डहरिया और देवेंद्र यादव को भी करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता है.