'बलौदाबाजार हिंसा कांग्रेस की सोची-समझी साजिश', मंत्री बघेल ने इन कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

Baloda Bazar Protest: बलौदाबाजार प्रदर्शन को लेकर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उनका कहना है कि इस प्रदर्शन को हिंसक बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने भीड़ को उकसाया ताकि वो साय सरकार को बदनाम कर सके.

ADVERTISEMENT

मंत्री दयालदास बघेल
मंत्री दयालदास बघेल
google news

Baloda Bazar Protest: बलौदाबाजार में सतनामी समाज द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों ने कांग्रेस नेताओं ने भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया. एक सम्मेलन में पहुंचे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ विधायकों सहित कांग्रेस नेता सतनामी समुदाय द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए और इस प्रदर्शन को बढ़ावा दिया.