ताड़मेटला मुठभेड़: जानें क्यों सवालों के घेरे में है यह एनकाउंटर? अब CM ने कही ये बात

Tadmetla Encounter- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के ताड़मेटला और दूलेड गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Tadmetla Encounter- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के ताड़मेटला और दूलेड गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया. पुलिस अधिकारियों ने पांच सितंबर को यह जानकारी दी. लेकिन कई ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता इस एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं. इसके खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन भी जारी है. उनका आरोप है कि निर्दोष ग्रामीणों को मारकर उन्हें नक्सली करार दिया गया. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.