महादेव ऐप मामले में एक्टर साहिल खान को मिली जमानत, जगदलपुर से हुए थे गिरफ्तार
Mahadev App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को जमानत मिल गई है. उन्हें इसी साल अप्रैल के महीने में जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया था.साहिल खान ने अपनी याचिका में दावा किया था कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है
ADVERTISEMENT

एक्टर साहिल खान को मिली जमानत
Mahadev App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को बड़ी राहत मिली है. मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी एम पठाडे ने बुधवार को उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली.साहिल खान ने अपनी याचिका में दावा किया था कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है.बता दें, साहिल खान की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हुई थी.साहिल खान को 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. अभिनय के अलावा वह एक फिटनेस विशेषज्ञ के रूप में मशहूर हैं.