दुर्ग में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से भारी बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Chhattisgarh News: दुर्ग में रविवार को गोवंश का कटा सिर मिलने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई. घटना से आक्रोशित हिंदू संगठन ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

दुर्ग में भारी बवाल
दुर्ग में भारी बवाल
google news

Chhattisgarh News: दुर्ग में रविवार शाम गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से भारी हंगामा हुआ. बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली और पटेल चौक पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया.इस दौरान असमाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी भी की, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.पुलिस ने आश्वासन दिया कि वो जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, जिसके बाद भीड़ शांत हुई.