बस्तर में अरुणाचल मॉडल पर बनेंगी सड़कें: CM साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से मांगी 10 किमी क्लस्टर की विशेष छूट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर में अरुणाचल प्रदेश मॉडल पर सड़क निर्माण और 10 किमी क्लस्टर छूट की मांग की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम विष्णु देव साय के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग के दूरस्थ और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है. नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर बस्तर में सड़क निर्माण के नियमों में ढील देने का प्रस्ताव रखा. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री साय के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.