जांजगीर में दिल दहला देने वाला हादसा, जहीरीले कुएं ने निगली पांच जिंदगी, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Chhattisgarh News जांजगीर चांपा में एक कुएं में जहरीली गैस थी. उसी कुएं में एक युवक लकड़ी निकालने के लिए उतर गया और बेहोश हो गया. उसे बचाने के लिए एक-एक करके चार लोग कुएं में उतरे और सभी लोगों की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT

मौत का कुआं
Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक कुंए में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत हो गई है. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया है. पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5-5लाख रुपए देने का ऐलान किया है.