रायपुर में पेट्रोल पंप पर सिगरेट जलाने की कोशिश, धू-धू कर जल उठी गाड़ी, फिर स्टाफ ने जो किया उसकी होने लगी तारीफ

Chhattisgarh News: रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय युवक द्वारा सिगरेट जलाने की कोशिश से गाड़ी में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ का वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ का वीडियो वायरल
google news

Raipur Viral Video: सोशल मीडिया पर रायपुर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पेट्रोल पंप नजर आ रहा है जहां एक युवक की लापरवाही देखी जा सकती है. ऐसी लापरवाही जिसने कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. गनीमत रही कि पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था.